आइडिया का ‘छप्परफाड़’ प्लान, 100 फीसदी कैशबैक ऑफर - Khabar NonStop
नई दिल्ली। बाजार में Reliance Jio के आने के बाद से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर टेलीकॉम कंपनी सस्ते टैरिफ प्लान लॉन्च कर रही है। पिछले दिनों कई सस्ते प्लान Jio और एयरटेल ने लॉन्च किए थे।
100 फीसदी कैशबैक ऑफर
अब आइडिया ने भी अपने रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर पेश किया है। आइडिया अब अपने 357 रुपए के रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक दे रहा है। 357 रुपए का रीचार्ज कराने पर आपको 51 रुपए के 7 वाउचर मिलेंगे। आपको इन वाउचर को बाद में रिडीम करने के लिए 299 रुपए या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराना पडेगा। इस तरह आपका 357 रुपए का रीचार्ज फ्री में हो जाएगा।
मार्च में लांच होगी YouTube की पेड म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा
क्या क्या मिलेगा
लेकिन कंपनी ने एक शर्त रखी है कि एक बार में आप केवल एक ही वाउचर इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको इस तरह सात वाउचर में 357 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यूजर को आइडिया के इस रीचार्ज पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी के साथ साथ रोमिंग में कॉल करने की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान में हर रोज 1.5 GB हाई स्पीड डाटा भी मिलेगा। और हर दिन 100 मैसेज भी मिलेंगे। कंपनी की तरफ से डाटा के लिए एक और शर्त है कि यदि आप माय आइडिया एप से या वेबसाइट से रीचार्ज करेंगे तो आपको रोजाना 1.5 GB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।
Airtel ने अपने 349 और 549 रुपए वाले पैक में डाटा की लिमिट बढ़ाई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kf38s2
Comments
Post a Comment