10 दिनों से लापता युवक का मिला शव - Khabar NonStop
बिजनौर के स्योहारा इलाके में करीब दस दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव के पास चाकू और तंत्र -मन्त्र का सामान मिला। वहीं , हत्या तंत्र क्रिया के लिए किए जाने की आशंका जताई जा रही। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
महिला की पोशाक में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
स्योहारा इलाके के बुडेरन गांव निवासी उन्नीस वर्षीय ज़ीशान करीब दस दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लग सका। तब परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। रविवार को गांव की महिलाएं जंगल में गन्ना छील रही थी, तभी खेत में गर्दन कटा शव देख घबरा गई। शव के पास चाकू व तंत्र मंत्र क्रिया से जुड़ा समान पड़ा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
दंपति की गोली मारकर हत्या, शव को लेकर दिया धरना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AGwfOZ
Comments
Post a Comment