sss

; //]]>

सैमसंग ने 1 लाख 25 हजार रुपये वाला फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च किया - Khabar NonStop

samsung_clamshell_main_1512368303_618x347

अपना प्लैगशिप फ्लिप स्मार्टफोन W2018 सैमसंग ने लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे चीन के इवेंट में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की खासियत इसका कैमरा है। जिसमें f/1.5 अपर्चर दिया गया है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसके साथ ही इसमें फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन भी दिए गए हैं।

Airtel ने 4G हॉटस्पॉट और 4G डोंगल की कीमत में 50% की कमी की

इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स Galaxy S8 और Galaxy Note 8 जैसे ही हैं केवल कैमरा लेंस को छोडकर। कंपनी ने  पिछले साल भी ऐसा ही फ्लिप स्मार्टफोन W2017 लॉन्च किया था। पिछले 10 सालों से W सीरीज का स्मार्टफोन कंपनी लॉन्च कर रही है। और इस साल इसकी 10वीं ऐनिवर्सरी है।

ये हैं फीचर्स

कैमरा के लिहाज से देखा जाए तो ये स्मार्टफोन शानदार है। इसमें 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। जिसका अपर्चर f/1.5 का है। और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा f/2.5 अपर्चर में स्विच कर सकता है। ऐसा ये सॉफ्टवेयर के जरिए ज्यादा लाइट होने पर कर सकता है। इसमें एंड्रॉयड नूगट दिया गया है। इसकी डिस्प्ले 4.2 इंच एचडी एमोलेड है। इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6GB रैम है। इसे दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। पहले में 64GB मेमरी और दूसरे में 256GB की स्टोरेज दी गई है। इसमें 2,300mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus ने OnePlus 5T Star Wars लिमिटेड एडिशन की आधिकारिक घोषणा की

USB Type C पोर्ट भी Samsung W2018 में दिया गया है। और फोन के पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Samsung W2018 फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत CNY 15,999 (लगभग 1,56,000 रुपये) रखी गई है। यह इसके बेसिक वैरिएंट की कीमत है। जो कि ब्लैक है। इसका एक लिमिटेड एडिशन भी गोल्ड और सिल्वर में उपलब्ध है।


from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AKVrnv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop