इस युवक ने बनाया 1 मिनट में 122 नारियल फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड - Khabar NonStop
दुनियाभर के लोग तरह-तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अजीबोगरीब प्रयास करते रहते हैं। रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग कठिन मेहनत भी करते हैं। लेकिन गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेओक्र्द के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। गिनीज बुक में कुछ तो ऐसे रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुके हैं जिनको ब्रेक करना बेहद मुश्किल काम है। केरल के एक सख्स ने कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया है। इनका नाम अभीश पी. डोमिनिक है। डोमिनिक ने अपने हाथ से 1 मिनट में दुनिया के सबसे ज्यादा नारियल फोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
मध्य प्रदेश के इस गाँव में बच्चे पैदा करने पर है मनाही
1 हाथ से बिना रुके तोड़े 122 नारियल
अभीश पी. डोमिनिक ने एक मिनट में बिना रुके हुए अपने 1 हाथ से 122 नारियल तोड़ कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस रिकॉर्ड का विडियो अपलोड किया है। विडियो जारी होने के बाद इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। अभीश पी. डोमिनिक ने यह रिकॉर्ड फ़रवरी 2017 में ही बनाया था लेकिन गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने यह विडियो दिसंबर में अपलोड किया है।
जानिए दुनिया के 10 अजब-गजब रेस्त्रां के बारे में
अभीश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
अभीश पी. डोमिनिक ने साल 2011 में 118 नारियल फोड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होनें इस साल अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखनेवाले अभीश पी. डोमिनिक यह रिकॉर्ड बनाकर काफी खुश हैं।
पाकिस्तान का ये आदमी 25 साल से ताज़ी पत्ती और लकड़ी खाकर है जीवित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pY88aL
Comments
Post a Comment