09 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा कर्क राशि को त्यागकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज मघा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…
मेष
जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें, व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।
वृष
किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा, प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन
रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीन भाव पैदा होगी, महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे।
कर्क
भावुकतावश किसी सम्बन्धी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने अन्दर नए ऊर्जा की अनुभूति करेंगे, लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।
सिंह
परिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी, किसी अवरोधित काम के प्रति मन चिन्तित होगा, शिक्षा-प्रतियोगिता मे प्रयत्न सार्थक होगा।
कन्या
भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं, जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा, प्रणय सम्बन्ध के प्रति मन केन्द्रित होगा।
तुला
भावुकता वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।
वृश्चिक
व्यावसायिक संबंध प्रगाड़ होंगे, अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण संभव, भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।
धनु
अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर
समाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी, व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आएगा।
कुंभ
नए कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा, परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
मीन राशि :-
आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी, परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 09 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A5m42W
Comments
Post a Comment