sss

; //]]>

जानिए 08 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में…

रोचक डेस्क। भारत और विश्व के इतिहास में 08 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं…

 

 

1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से 2500 लोगों की मौत हुई।

 
1868 – जापान में शोगोन अर्थात सैनिक अधिकारियों की सरकार गिर गयी और उसके बाद इस देश में राजनैतिक सामाजिक और संस्कृतिक सुधार आरंभ हुआ।

 
1875 – महान उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म हुआ।

 

 

Image result for यतीन्द्र नाथ मुखर्जी

 
1879 – महान क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाधा जतिन का जन्म हुआ।

 
1881 – यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

 
1900 – भारत के आधुनिक नृत्य के जन्मदाता नर्तक एवं नृत्य निर्देशक पंडित उदय शंकर का जन्म हुआ।

 
1914 – फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।

 
1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।

 

 

 

 
1998 – पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

 
2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार‘गोलनेटमाइन’खोजा।

 
2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

 
2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।

 
2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

 
2005 – रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।

 

2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफग़़ानिस्तान के मूसा कला कालिे में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

 

Source: Google

The post जानिए 08 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BfjrQr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop