08 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, इन दोनों को आज अश्लेषा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…
मेष
मेष राशि के जातक अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें, विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है, राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा, आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक संबंधों से असंतोष की आशंका है, आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है साथ ही पीठ पीछे दूसरों की आलोचना भी न करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों की अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।
तुला
तुला राशि के जातक किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक
राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।
धनु
धनु राशि के जातक बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्यों को समय से पूरा करें। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है।
मकर
धनु राशि के जातकों का मन योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
कुंभ
नए पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातक ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 08 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AkrRWx
Comments
Post a Comment