05 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा वृष राशि को त्यागकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज आर्द्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए उलझे हुए विवादों का समाधान निकलने के योग बन रहे हैं।
वृष
वृष राशि के जातकों को किसी कार्य में कानूनी अडचन का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक अगर पैसों को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उनकी आर्थिक समस्या का हल निकलेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को परिवार से उतना सहयोग नहीं मिलेगा, जिसकी वे अपेक्षा कर रहे हैं और इसी कारण मन थोड़ा दुखी रहेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में हानि के योग बन रहे हैं, थोड़ा संभलकर कार्य करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों पर आज काम का प्रेशर ज्यादा रह सकता है, थकान भी महसूस होगी।
तुला
तुला राशि के जातक अपने पार्टनर की सफलता से खुश रहेंगे, धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी धन लाभ के योग बन रहे हैं, धन लाभ से मानसिक परेशानी थोड़ी कम होगी।
धनु
धनु राशि के जातक आज पूरे दिन किसी खास कार्य में व्यस्त रहेंगे, कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे, दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, आर्थिक दबाव से परेशान रहेंगे।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 05 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AUcRie
Comments
Post a Comment