02 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा मेष राशि में रहेगा, इन दोनों को आज भरणी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…
मेष
मेष राशि के जातक आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें।
वृष
वृष राशि के जातक आज परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।
कर्क
मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, जीवन साथी से अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज ये वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए विदेश भ्रमण हेतु शुभ योग बन रहे हैं, लंबे प्रवास के योग भी हैं।
कन्या
आज किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा होने की संभावना है, व्यवसायिक यात्रा से लाभ होने की संभावना है।
तुला
आज आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक
किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी, नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है।
धनु
धनु राशि के जातक आज परिजनों से वाद-विवाद करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाहर खाने से बचें।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातक आज अपने मित्रों को कोई पार्टी दे सकते हैं, नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 02 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j9McDI
Comments
Post a Comment