तेज प्रताप: पीएम मोदी की खाल उधड़वा देंगे, पिता की Z+ सुरक्षा हटाए जाने से तिलमिलाए - Khabar NonStop
पटना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने पिता और बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की Z+ सुरक्षा हटाए जाने से तिलमिला गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ ही एक विवादित बयान दे डाला है। पहले उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के पुत्र की शादी में तोड़फोड़ करने की धमकी दी थी। इसके बाद अब फिर से एक विवादित बयान दिया है। तेज प्रताप ने अपने विवादित बयान में कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाल उधड़वा देंगे।
केंद्र ने लालू यादव की Z+ सुरक्षा हटाई, शरद यादव की सुरक्षा में भी कटौती
आरजेडी चीफ लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने उनकी सिक्यॉरिटी में कटौती होने के सवाल पर कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की खाल उधड़वा देंगे। तेज प्रताप ने रिपोर्टर के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, ‘ लालू जी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते ही रहते हैं। आए दिन हम लोगों का भी कार्यक्रमों में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सिक्यॉरिटी वापस लेना मतलब मर्डर कराने की साजिश रची जा रही है। इसका हम मुंहतोड़ जवाब देंगे और नरेंद्र मोदी जी की खाल उधड़वा देंगे।’
तेजप्रताप की धमकी पर जेडीयू ने दिया करारा जवाब, ‘हमने भी चूड़ियाँ नहीं पहन रखी’
आपको बता दें कि लालू की सुरक्षा श्रेणी केंद्र सरकार ने ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘जेड’ कर दी है। नैशनल सिक्यॉरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडोज, जो कि लालू की सुरक्षा में तैनात थे उनको भी वापस बुला लिए गया है। लालू के साथ साथ हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी के तथा जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। देश के कुल आठ वीवीआईपी नेताओं सुरक्षा में कटौती की गई है। केंद्र सरकार ने जुलाई में पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को मिलने वाली विशेष सुविधा को समाप्त कर दिया था।
लालू यादव ने सुशील मोदी पर ली चुटकी, कहा..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ABLZU4
Comments
Post a Comment