sss

; //]]>

केंद्र ने लालू यादव की Z+ सुरक्षा हटाई, शरद यादव की सुरक्षा में भी कटौती - Khabar NonStop

180920-lalu-yadav-security

नई दिल्ली। बिहार के तीन बड़े नेताओं की सुरक्षा में केंद्र सरकार ने कटौती है। जिनमें दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक राज्यसभा सांसद हैं। बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जेड प्लस सुरक्षा में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कटौती की है। अब उन्हें जेड कैटगरी की सुरक्षा दी गई है। जिसके तहत लालू यादव को जो एनएसजी के 30 सदस्यों की सुरक्षा मिलती थी उनको लिया गया है। लालू यादव की सुरक्षा में अब सीआरपीएफ के करीब डेढ़ दर्जन जवान व अफसर तैनात होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन नेता को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त होती है, उनको NSG की अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिल सकती है।

लालू यादव ने सुशील मोदी पर ली चुटकी, कहा..

जीतन राम मांझी की Z+ कैटेगरी की सुरक्षा खत्म 

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इसी तरह बिहार के पूर्व सीएम और HAM नेता जीतन राम मांझी को मिली Z+ कैटेगरी की सुरक्षा को भी खत्म कर दिया है। यानि कि अब मांझी को किसी भी कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान नहीं की जाएगी। जीतन राम मांझी को Z+ कैटेगरी के तहत जो CRPF की सुरक्षा मिली हुई थी उसको वापस लेने का आदेश दिया गया है। इसका मतलब मांझी को अब अपनी सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस पर ही भरोसा करना पड़ेगा। आपको बता दें कि गया जिला के नक्सल प्रभावित विधानसभा इमामगंज से जीतन राम मांझी विधायक हैं। इसी कारण उन्हें Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

शरद यादव की सुरक्षा में भी कटौती

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद यादव की सुरक्षा में भी केंद्र सरकार ने कटौती कर दी है। पहले शरद यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। अब केंद्र सरकार ने इसे कम कर दिया है। अब उन्हें ‘वाई प्लस’ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

‘जो खुद उखड़ा हुआ हो वो किसी को क्या उखाड़ेगा’: रामकृपाल

बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने ताजा निर्देश दिए हैं कि राज्य के किसी भी VIP को जेड प्लस का सिक्योरिटी कवर नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं अब 16 की जगह केवल 15 वीआईपी के साथ ही एक्स, वाई से लेकर जेड श्रेणी तक का सुरक्षा घेरा रहेगा। 8 वीआईपी को वाई प्लस श्रेणी के तहत सीआरपीएफ के सिक्योरिटी कवर दिए गए हैं। देश के 8 वीआईपी की सुरक्षा में कटौती की गई है। जिसमें जेड श्रेणी के 4 वीआईपी की सुरक्षा को वाई श्रेणी कर दी गई है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Af9wqU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop