sss

; //]]>

Xiaomi: फिर से Redmi Y1, Y1 Lite की बिक्री शुरू - Khabar NonStop

Xiaomi

हाल ही में भारत में Xiaomi ने अपना पहला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Redmi Y1 और Y1 Lite लॉन्च किया था। 8 नवंबर को इसकी पहली सेल थी। और इसको आउट ऑफ स्टॉक होने में कुछ ही समय लगा। आज दोपहर 12 बजे से इन स्मार्टफोन्स की दूसरी सेल शुरू हो गई है। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Mi Home से खरीद सकते हैं।

यूजर्स को ज्यादा स्पेस देगा ऐंड्रॉयड 8.1, जानें कैसे

हाल ही में Redmi Y1 और Y1 Lite के 1.5 लाख युनिट्स सिर्फ 3 मिनटों में बिकने का दावा, Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड मनु कुमार जैन ने किया है। आपको बता दें कि Redmi Y1 Lite में 3GB रैम है जबकि Redmi Y1 में 4GB रैम है।

ये है कीमत

Redmi Y1 के 32GB वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। और इसके 64GB वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं Redmi Y1 Lite 6,999 रुपये है।

ये हैं फीचर्स

Redmi Y1

अगर Redmi Y1 की बात करें तो इसके फ्रंट में सॉफ्ट लैम्प फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। और इसके रियर में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ये दो वैरिएंट 32GB स्टोरेज और 64GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही 3GB रैम और 4GB रैम में उपलब्ध रहेगा। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में आप स्टोरेज को अलग से बढ़ा सकते हैं। जिसके लिए अलग से सिम स्लॉट दिया गया है। Redmi Y1 में 5.5-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसकी बैटरी 3,080mAh की है।

Jio का एक और धमाका, रिचार्ज से पहले जरूर पढ़े ये बातें

Redmi Y1 Lite

अगर Redmi Y1 Lite की बात करें तो इसके सारे स्पेसिफिकेशन्स Redmi Y1 की तरह ही हैं। बस इतना सा अंतर है कि इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्स का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसके केवल 16GB स्टोरेज में ही लॉन्च किया गया है। आप इसके स्टोरेज को बढ़ाकर 128GB तक कर सकते हैं। इसमें 1.4 GHz क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hxH6U3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop