ऑनलाइन लिस्ट हुआ Xiaomi का Redmi Note 5 - Khabar NonStop
xiaomi का Redmi Note 5 ऑनलाइन लिस्ट हो गया है। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी xiaomi रेडमी नोट 4 की सफलता के बाद अब जल्द ही रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। कंपनी जल्द ही इसे चीन में लॉन्च करने वाली है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन को लॉन्च से पहले ही चीन की वेबसाइट JD.com पर लिस्ट कर दिया गया है। जिससे इसके फीचर्स के बारे में और इसकी कीमत के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
ये हैं फीचर्स
रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉलूशन 2160 x 1080 पिक्सल तथा 18:9 ऐस्पेक्ट रेशियो होगा। यानी यह लगभग एज-टु-एज डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 दिया गया है। इसे दो वेरियंट 3 GB/32 GB इंटरनल स्टोरेज और 4 GB रैम/ 64 GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।
इसके साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह ऐंड्रॉयड नॉगट 7.1 पर चलेगा।जो MIUI 9 पर बेस्ड होगा। इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yUSFbl
Comments
Post a Comment