Winter Special: फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा
लाइफस्टाइल डेस्क। आप भी जानते है कि सर्दियां शुरू हो चुकी है और इन दिनों में होंठ फटना आम बात होती है क्योंकि इन दिनों वायु में नमी होती है। इन दिनों अधिकतर लोग फटे होठों की समस्या से ही नहीं बल्कि और भी कई समस्याओं जैसे डैंडर्फ, रूखे बाल और स्किन, आदि समस्याओं से परेशान रहते है। लड़कियां अपने होंठों को मुलायम बनाने के लिए मार्किट में मिलने वाली तरह-तरह की लिप बाम का इस्तेमाल करती है। लेकिन फिर भी वे अपने फटे होठों समस्या से परेशान रहती है। आज हम आपको एक नैचुरल लिप बाम के बारे में बताने जा रहे है जिसके इस्तेमाल से लड़कियां अपने होठों को मुलायम बना सकती है। यही नहीं फटे होठों की समस्या से छूटकारा पा सकती है। आइए जानते है इसे घर पर ही बनाने के आसान तरीके के बारे में …..
-जरूरी सामग्री :-
(1) पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करकें हम नैचुरल लिप बाम बना सकते है
(2) जो लिपस्टिक आपको बहुत पसंद हो
(3) पंसदीदा जूस या अर्क
– आइए जानते है लिप बाम बनाने के तरीके के बारे में ….
लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पेट्रोलियम जेली डालें और फिर इसको माइक्रोवेव में रखकर गर्म करें। इसके बाद इसे लिप बाम जैसा रंग देने के लिए अपनी मनपसंद लिपस्टिक से एक छोटा सा टुकड़ा काटकर उसमें डाल दें और उसको चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छे से गर्म करें ताकि मिलाने में आसानी हो। इसके बाद आप इसमें खुशबू के लिए कोई भी जूस या अर्क मिला सकते है। फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद बाम को कंटेनर में भरकर रखें और फिर रोजाना इसका इस्तेमाल करें। यकीन मानिए आपके फटे होंठ जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
The post Winter Special: फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AeXxbB
Comments
Post a Comment