sss

; //]]>

Winter Special : फटी एड़ियों से है परेशान तो अपनाएं ये चमत्कारी तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क। आप भी यह जानते है कि सर्दियां शुरू हो चुकी है और इस मौसम में अधिकतर लोग फटी हुई एड़ियों से काफी परेशान रहते है। अधिकतर सभी लोगों को सर्दियों का मौसम बहुत अच्छा लगता है और इस मौसम में धुप का तो कहना ही क्या। लेकिन जैसे ही सर्दियां चालू होती है धूल, मिट्टी और धूप शरीर पर अपना प्रभाव डालने लग जाते है। इन दिनों स्किन भी अपनी नमी खो देती है और त्वचा में ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है। इन दिनों एड़ियों का फटना भी आम बात हो गई है। अगर आप भी इस मौसम में फटी एड़ियों को लेकर परेशान रहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिनको अपनाकर आप इस समस्या से जल्द ही छूटकारा पा सकते है। आइए जानते है ऐसे कुछ उपायों के बारे में ….

(1) अपने पैरो की स्किन पर नमी बनाएं रखने के लिए आप सुबह नहाने से पहले अपने पैरों पर फ्रूट क्रीम या तेल की नियमित रूप से पांच मिनट मसाज जरूर करें और यही नहीं नहाने के बाद भी उन पर हल्की मॉश्वराइजिंग क्रीम जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके पैरों को पर्याप्त नमी तो मिलेगी ही साथ ही त्वचा भी तरोताजा रहेगी। यही नहीं नहाने के पानी में बाथ सॉल्ट या बाथिंग ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करके आप फटी एड़ियों की समस्या से छूटकारा पा सकते है।

(2) जिस प्रकार आप सर्दियों में अपने चेहरे की त्वचा में नमी बनाएं रखने और खूबसूरती बनाएं रखने के लिए फेशियल और मैनीक्योर करवाते है उसी तरह हफ्ते में एक बार पेडीक्योर भी बहुत जरूरी है। ऐसे में हफ्ते में एक बार पैरों को साफ करके उनकी स्क्रबिंग जरूर करें। आप बाजार में मिलने वाले स्क्रब के बजाए यह नुस्खा भी अपना सकते है। इसके लिए आप बेसन में नींबू का रस मिलाकर पैरों को स्क्रब करें। आपको बता दें यह एक नैचुरल स्क्रब है। स्क्रब के बाद गुनगुने पानी में थोड़ा सा बॉडी वॉश मिलाकर पैरों को थोड़ी देर तक टब में रखें। ऐसा करने से आपके पैरो की त्वचा में नमी बनी रहेगी।

(3) रोजाना सोने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पैरों को अच्छे से साफ करके और उन पर फ्रूट क्रीम से पांच मिनट तक मसाज करें। ऐसा करने से आपकी दिन भर की थकान तो होंगी ही साथ ही पैरों की त्वचा में भी नमी बनी रहेंगी। इसलिए रोजाना सोने से पहले पैरो की मसाज जरूर करें इससे आपकी एड़िया नहीं फटेंगी और त्वचा भी मुलायम बनी रहेंगी।

(4) आपको बता दें कि एड़ियां केवल मौसम के कारण ही नहीं फटती बल्कि हमारे द्वारा की गयी कई गलतियों कारण भी फटती है। ऐसे में इनकी देखभाल के लिए कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है।

सोने से पहले अपने पैरो पर फ्रूट क्रीम की मसाज जरूर करें इससे पैरो की त्वचा में नमी बनी रहती है।

मोजे खरीदते समय हमेंशा इस बात का ध्यान रखें कि कई बार सिंथेटिक फाइबर के मोजे या स्टॉकिन्स भी पैरों को सूट नहीं करते और इससे त्वचा फटने लगती है। इसलिए हमेंशा अच्छी क्वालिटी के मोजे ही खरीदे।

आपको बता दें कि कई बार मौसम की वजह से ही नहीं बल्कि हमारे शरीर में विटामिन ए और विटामिन डी की कमी से भी एड़ियों फटने लगती है। अपनी डाइट में पोषक तत्वों वाली चीजें जरूर शामिल करें।

The post Winter Special : फटी एड़ियों से है परेशान तो अपनाएं ये चमत्कारी तरीके appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zkktcl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop