WhatsApp ला रहा है दो और नए फीचर्स - Khabar NonStop
नई दिल्ली। WhatsApp पिछले कुछ दिनों से अपने यूजर्स के लिए लगातार नया अपडेशन कर रहा है। हाल ही व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ फीचर लागू किया था। इसके बाद अब मीडिया रिपोटर्स दावा कर रहीं है। कि व्हाट्सएप जल्द ही दो और नए फीचर ला सकता है।
ऑनलाइन लिस्ट हुआ Xiaomi का Redmi Note 5
दो नए फीचर्स
व्हाट्सएपबीटाइंफो की जानकारी के अनुसार WhatsApp में कॉल स्विच करने की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत अब किसी भी वीडियो या वॉयस कॉल के दौरान यूजर स्विच कर सकते हैं। दूसरे फीचर में वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग की सुविधा हो सकती है। अभी दोनों ही फीचर की टेस्टिंग चल रही है। लेकिन अभी आम यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध नहीं है।
वॉयस कॉल के बीच में ही बिना कॉल कट किए यूजर वीडियो कॉल में स्विच कर सकते हैं। लेकिन जब दोनों की इच्छा ऐसी ही होगी तभी यह फीचरकाम करेगा। यूजर को एंड्रायड बीटा एप पर वॉयस मैसेज रिकॉर्ड शुरू करने के बाद एक टॉगल दिखेगा। जिसकी मदद से आप लॉक्ड वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग पर स्विच कर सकते हैं। इस तरह से यूजर का हाथ मैसेज रिकॉर्ड करते वक्त व्यस्त नहीं रहेगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jDWLSm
Comments
Post a Comment