WhatsApp का डिलीट किया हुआ मैसेज बाद में पढ सकते हैं - Khabar NonStop
नई दिल्ली। मैसेजिंग एप व्हाट्सएप यूजर्स के बीच नए फीचर्स लाता रहता रहता है। हाल ही में व्हाट्सएप ने डिलीट फॉर एवरीवन फीचर को पेश किया था। कंपनी का दावा था कि आप किसी को गलती से किए हुए मैसेज को 7 मिनट के अंदर वापस ले सकते हैं।
प्ले स्टोर से हटाया गया UC Browser
अब सवाल उठता है कि क्या वाकई में डिलीट किया गया मैसेज फोन से गायब हो जाता है? अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिलीट किए गए मैसेज डिवाइस पर मौजूद रहते हैं। इतना ही नहीं उन्हें बाद में आसानी से एक्सेस भी किया जा सकता है।
स्पेन के ब्लॉग एंड्रायड ने दावा किया है कि डिलीट किए गए मैसेज हैंडसेट के नोटिफिकेशन लॉग में मौजूद रहते हैं। जिस व्यक्ति को अपने मैसेज भेजा है, डिलीट किए जाने के बाद भी मैसेज को आसानी से पढ़ जा सकता है। आप नोटिफिकेशन रिकॉर्ड में पहुंचकर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ सकते हैं।
Jio यूजर्स को फ्री में मिलेगा 100GB डाटा, जानें कैसे
ऐसा करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से थर्ड पार्टी एप नोटिफिकेशन हिस्ट्री को डाउनलोड करना होगा। इसको डाउनलोड करने के बाद यूजर एंड्रायड नोटिफिकेशन लॉग में मैसेज सर्च करना होगा। जो पहले से ही नोवा लॉन्चर का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए यह प्रोसेस और भी आसान है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mvqVrZ
Comments
Post a Comment