Vodafone ने लॉन्च किया 199 रुपए वाला नया रीचार्ज पैक - Khabar NonStop
नई दिल्ली। बाजार में रिलायंस जियो के आने के बाद टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी चुनौती मिल रही है। कंपनियां अपने यूजर्स को लुभावने के लिए नए प्लान लॉन्च कर रही हैं। वोडाफोन ने जियो को चुनौती देने के लिए अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया रीचार्ज पैक निकाला है। वोडाफोन इंडिया पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर ला रहा है।
32GB स्टोरेज के साथ कूलपैड Note 5 Lite फोन लॉन्च
वोडाफोन अब प्रीपेड ग्राहकों के लिए 199 रुपए वाला नया रीचार्ज पैक लाया है। इस रीचार्ज के तहत आप अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल करने के साथ साथ डाटा की सुविधा का भी फायदा उठा सकते हैं। नए प्लान को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया है। आपको अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा के साथ साथ 1 GB 4G /3G डाटा भी मिलेगा। वो भी पूरे 28 दिन के लिए।
2018 में ड्यूल सिम के साथ आ सकते हैं आईफोन के नए मॉडल्स
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jPUKTk
Comments
Post a Comment