Video: खुद को ‘पाकिस्तानी पहलवान’ कहने पर सोनू सूद ने किया चित - Khabar NonStop
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में रेस्लिंग रिंग में ये दिखा दिया कि जैसे वो पर्दे पर एक्टिव रहते हैं, वैसे ही वो रियल लाइफ में भी एक्टिव रहते हैं। दरअसल, सोनू ने रेस्लिंग के रिंग में एक पहलवान को बुरी तरह से अपने दांव-पेंच में फंसाकर चित कर ये साबित कर दिया। सोनू सूद ‘द ग्रेट खली’ की रेस्लिंग एकेडमी पहुंचे हुए थे। यहां कुछ ऐसा हुआ कि सभी देखते रह गए।
तो क्या आमिर खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगी मानुषी छिल्लर!
रिंग में जा पहुंचे सोनू
सोनू सूद रिंग के अंदर माइक लेकर अपने कुछ किस्से सुना रहे थे और वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे। इतने में वहां एक शख्स एक महिला के साथ अंदर आता है। वह शख्स खुद को पाकिस्तान का रहने वाला बता रहा था। उसके साथ जो महिला थी, उसके हाथ झंडा था।
देखें वीडियो
आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह शख्स सोनू सूद को रेस्लिंग करने के लिए उकसा रहा था। सोनू सूद ने बड़ी ही विनम्रता से उसका चैलेंज एक्सेप्ट किया और उसे ऊपर बुला लिया। इतने में दोनों की फाइट शुरू हुई। लेकिन दूसरा पहलवान सोनू के दांव-पेंच के आगे नहीं टिका और जल्दी ही नॉक आउट हो गया। उसके हारने के थोड़ी देर बाद गाना बजता है और रिंग में खड़ी बुर्के वाली महिला सोनू के साथ डांस करने लगती है।
पैडमैन: 26 जनवरी को आएगा पगला सुपरहिरो, पहला पोस्टर रिलीज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A9YDIR
Comments
Post a Comment