sss

; //]]>

Vastu tips in hindi for house : अमीर बनना है तो घर में लगाए इस दिशा में दर्पण

वास्तु का ध्यान ना रखा जाये तो अमीर इंसान भी गरीब बन जाता है वैसे ही अगर थोड़ा ध्यान रखा जाये तो आप बन सकते हो सुख समृद्धि से भरपूर और घर आ सकती है लक्ष्मी। घर की किस दिशा में, किस आकृति का दर्पण लगा है, इसका भवन एवं आस-पास की ऊर्जा पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसलिए वास्तु में इसके सही इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है।

वास्तु विज्ञान के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूर्व से पश्चिम की ओर एवं उत्तर से दक्षिण की ओर रहता है। इसलिए दर्पण को हमेशा पूर्व और उत्तर वाली दीवारों पर इस प्रकार लगाना चाहिए कि देखने वाले का मुख पूर्व या उत्तर में रहे।

शयन कक्ष में दर्पण नहीं लगाएं, ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में विश्वास की कमी आती है। इसके साथ ही पति-पत्नी में आपसी मतभेद भी बढ़ता है। यदि ड्रेसिंग टेबल रखना जरूरी ही हो तो इस तरह रखें कि सोने वालों का प्रतिबिम्ब उसमें दिखाई न दे या फिर सोने से पहले इसे ढक दें। यह भी ध्यान रहे कि जहां दर्पण लगा हो उसमें नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने वाली वस्तुओं का प्रतिबिम्ब दिखाई न पड़े।

साफ, स्पष्ट एवं वास्तविक छवि दिखाई देने वाला दर्पण ही काम में लें। नुकीला, धुंधला दिखाई देने वाला दर्पण अनेक समस्याओं का कारण बन सकता है। दर्पण जितने हल्के और बड़े होंगे, उनका प्रभाव उतना ही अच्छा होगा।

The post Vastu tips in hindi for house : अमीर बनना है तो घर में लगाए इस दिशा में दर्पण appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2mfrea8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop