US: टेक्सास के चर्च में फायरिंग में 26 की मौत, ट्रंप ने जाहिर किया दुःख - Khabar NonStop
अमेरिका में शूटआउट्स के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला अमेरिका के टेक्सास के एक चर्च का है जहां रविवार को चर्च के अंदर फायरिंग की खबर है। इस फायरिंग में अब तक 26 लोगों के मारे जाने की खबर है।
मीडिया के मुताबिक दक्षिणी टेक्सास स्थित बैपटिस्ट चर्च में यह इस घटना हुई जहां फायरिंग मर 26 लोगों की मौत हो गई है वहीं, रिपोर्ट की मानें तो शूटर को मार गिराया गया है। मिली जानकारीके अनुसार सैन एंटोनियो के दक्षिण पूर्व में सुदरलैंड स्प्रिंग्स के फर्स्ट बैपटिस्ट चर्च में फायरिंग अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रविवार दोपहर 3 बजे हुई थी। घायलों में दो साल का एक बच्चा भी शामिल है। घटना की सुचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शूटर को मार गिराया। वहीं, एफबीआई इस घटना में अन्य अपराधियों के शामिल होने की जांच कर रही है।
उधर, टेक्सास के गर्वनर ग्रेग एबॉट ने देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, हमें नहीं पता कि वह संख्या बढ़ेगी या नहीं, लेकिन हमें पता है कि यह बहुत अधिक है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी एशियाई देशों के दौरे पर हैं लेकिन उनकी नजर अमेरिका पर बनी हुई है। उन्होंने ने ट्वीट के जरिए हादसे पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, ‘हम पीड़ितों के परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। मैं जापान से ही हालात पर नजर बनाए हुए हूं।’
भारतीय वायु सेना की ताकत को बढ़ाएगा अमेरिकी ड्रोन
बता दें कि, अमेरिका में इससे पहले भी शूटआउट्स हुए हैं जिसमें कई लोगों की मौते हो चुकी हैं। आईये नजर डाल लेते हैं अमेरिका में हुए शूटआउट्स पर –
- 2 अक्टूबर को अमेरिका के लास वेगास शहर में एक संगीत समारोह में हुई गोलीबारी हुई थी जिसमें 58 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
- 17 अक्टूबर को अमेरिका में मैरीलैंड प्रांत के पूर्वोत्तर में एक ऑफिस पार्क में गोलीबारी की घटना में तीन लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। संदिग्ध और गोलीबारी की चपेट में आए लोगों का संबंध एजवुड के एम्मोर्टन बिजनेस पार्क स्थित एक कंपनी से था।
- 31 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल थे।
- 4 नवंबर को लॉस एंजेलिस में एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के पास गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए थे।
हम उत्तर कोरिया के साथ युद्ध नहीं चाहते: अमेरिका
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yA7RhK
Comments
Post a Comment