UP: चलती ट्रेन से 3 मौलवियों को फेंका नीचे - Khabar NonStop
बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र में चलती ट्रेन में कुछ अज्ञात लोगों ने तीन मौलवियों की पिटाई कर दी। बागपत पर तैनात पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गुरूवार सुबह घटना की जानकारी दी कि बुधवार को रात दिल्ली से तीन मौलवी पैसेंजर ट्रेन से अपने गांव बागपत लौट रहे थे।
बाघ का गहराता आतंक, कई मजदूर घायल
पुलिस अधीक्षक का कहना
सिंह का कहना है कि ट्रेन में उनका किसी बात पर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इन युवकों ने इनकी पिटाई कर दी और चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। बागपत में अम्हैड़ा स्टेशन पर उतर कर पीड़ित पक्ष द्वारा हंगामा किया गया। यह पूरा मामला राजकीय रेलवे पुलिस क्षेत्र का था फिर भी पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बागपत कोतवाली प्रभारी डी कुमार ने पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई।
हत्यारा पति गिरफ्तार, पुलिस ने शीघ्र करवाई का दिया आश्वासन
तहरीर के आधार पर बताया
तहरीर के आधार पर बताया कि बागपत निवासी गुलजार, इसरार और अब्बू दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे। रास्ते में इनका ट्रेन में सवार कुछ युवकों से झगड़ा हुआ। रात करीब पौने एक बजे बागपत थाना पुलिस में उन्होंने घटना के संबंध में तहरीर दी। कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामला रेलवे पुलिस क्षेत्र का है इसलिए मुकदमा बागपत रेलवे पुलिस को स्थानान्तरित किया जा रहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6J8PZ
Comments
Post a Comment