sss

; //]]>

Untitled - Khabar NonStop

Rahul Gandhi

गुजरात की सियासी जंग फतह करने के लिए राहुल गांधी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर गुजरात नवसृजन यात्रा के चारों दौर की यात्रा को पूरा करने के बाद सियासी रण में उतरने जा रहे हैं।

दलित शक्ति केंद्र का करेंगे दौरा

राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत इस बार दलित शक्ति केंद्र का दौरा करेंगे। और साथ ही पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार करेंगे। इकना ही नहीं भारत को छुआ-छूत जैसी कुप्रथाओं से मुक्त करने के लिए राहुल शपथ भी लेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय रुपाणी को इसी दलित शक्ति केंद्र पर राष्ट्रीय ध्वज पेश किया गया था, लेकिन विजय रुपाणी ने स्वीकार करने से मना कर दिया था।

HC: राहुल गांधी की सुरक्षा के मामले में याचिका खारिज

125 फुट चौड़ा और 83.3 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

दलित शक्ति केंद्र द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी की है। जिसमें बताया गया है कि ये भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है। ये 125 फुट चौड़ा और 83.3 फुट ऊंचा है। इसे एक समय गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सौंपा जाना था और जिस तरह से बाबासाहेब अंबेडकर ने छुआ-छूत प्रथाओं को खत्म करने के लिए अहम कदम उठाए थे ठीक उसी तरह के प्रयास करने के लिए विजय रूपाणी को कहा गया था।

गुजरात के मुख्यमंत्री की ओर से गांधीनगर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास राष्ट्रीय ध्वज रखने के लिए पर्याप्त जगह न होने की वजह से मुख्यमंत्री इस ध्वज को नहीं ले सकते हैं।

तय है राहुल की ताजपोशी का दिन, 19 दिसंबर को होगा ऐलान

 छुआ-छूत से मुक्त कराने का देंगे वचन

शक्ति केंद्र ने कहा है कि गुजरात के दलित शक्ति केंद्र पर शुक्रवार को राहुल गांधी आएंगे। इस केंद्र से राहुल पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार करेंगे। साथ ही राहुल देश को छुआ-छूत से मुक्त कराने का वचन भी देंगे। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी का एक राजनेता के तौर पर ये एक ऐतिहासिक कदम है। और साथ ही उन लोगों के खिलाफ लड़ाई है जो लोग एंटी-नेशनलिज्म को बढ़ावा भी देते हैं और राष्ट्रीय सम्मान का अपमान भी करते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zvxoJv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop