Untitled - Khabar NonStop
नई दिल्ली। आए दिन सडक घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। एक नया मामला दिल्ली से सटे नोएडा का सामना आ रहा है। नोएडा में 8 महीने की गर्भवती के मारे जाने की खबर है। और ये एक पार्किंग स्टाफ की गलती से हुआ है। ये मामला नोएडा के सेक्टर 18 मार्किट का है। जहां कार पार्किंग अटेंडेंट ने होंडा सिटी कार एक गर्भवती महिला पर चढ़ा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पार्किंग अटेंडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और कार को भी जब्त कर लिया गया है।
CM के दौरे से अधिकारियों में हड़कंप, किसानों ने बताई समस्या
रविवार देर रात की घटना
नोएडा की ये घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचाते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/929906164019503104
हादसे में महिला का नाम मानसी बताया जा रहा है। उसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। मानसी अपने पति के साथ नोएडा के सेक्टर 75 की किसी सोसाइटी में रहती थीं। वह अपने पति के साथ रविवार को सेक्टर 18 की मार्किट में एक केक की दुकान से केक लेकर लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस ने मीडिया को बताया कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार से आ रही थी कि जो भी उसके सामने आता वह मारा जाता। गाड़ी का ड्राइवर किसी भी तरह से उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। गाड़ी महिला को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे से जाकर टकराई।
कैलाश अस्पताल में कराया भर्ती
महिला जो कि गंभीर रूप से घायल थी, उसको तुरंत पास ही के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में कार चला रहे पार्किंग अटेंडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी नाबालिग है। मृतक के परिजनों ने पार्किंग स्टाफ और उसके कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yUPmF5
Comments
Post a Comment