sss

; //]]>

TTE के टिकट मांगने पर यात्री को आया हार्ट अटैक - Khabar NonStop

TTE

बरेली। टीटीई ने एक यात्री को टिकट दिखाने को कहा तो यात्री को हार्ट अटैक आ गया। और उसकी जान भी चली गई। शिव कुमार वर्मा के रूप में इस यात्री की पहचान हुई है। यह यात्री अमरनाथ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। वह दो रिश्तेदारों के साथ बिजनौर जा रहा था। वह रिजर्वेशन बोगी में बैठा था। जब कि उसके पास जनरल का टिकट था।

सब इंस्पेक्टर ने बताया

जीआरपी की सब इंस्पेक्टर लीला सचान ने बताया कि ट्रेन के बरेली पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली कि यात्री शिव कुमार वर्मा (52) को हार्ट अटैक आया है। आनन-फानन में यात्री को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके रिश्तेदारों ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है। शिव कुमार का परिवार जानकारी मिलने के तीन घंटे के अंदर बरेली पहुंचा। शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया और शव लेकर बिजनौर लौट गए। जानकारी के लिए बता दें कि अधिकारियों ने बताया कि टीटीई ने शिव कुमार और उसके रिश्तेदारों से कहा कि वे आरक्षित डिब्बे में चढ़े हैं। जैसे ही टीटीई ने ऐक्शन लेने की बात कही, वैसे ही शिव कुमार को हार्ट अटैक आ गया।

पूरी तरह से स्वस्थ्य था

रिश्तेदार दीपक वर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। उनकी ट्रेन स्टेशन पर मात्र दो मिनट रूकी। और जिस बजह से उनके पास जनरल कोच तक जाने का समय नहीं था। और वे जो कोच सामने आया उसमें जाकर बैठ गए। शिव कुमार को हार्ट की कोई भी बीमारी नहीं थी। पूरी तरह से स्वस्थ्य था शिव कुमार।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zUqgDs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop