क्या है इस खूबसूरत लेडी SHO की सच्चाई, जानें - Khabar NonStop
सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर वायरल हो रही है। इसको लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि अगर ऐसी एसएचओ हमारे थाने में आ जाएं तो मैं 3-4 बार भी कत्ल करने तैयार हूं।
बिग बी ने अबराम को खरीदा ‘बुड्ढी का बाल’
कहा जा रहा है इस महिला का नाम हरलीन कौर है और ये पंजाब पुलिस में एसएचओ हैं। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप तक पर इनकी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं लेकिन इस फोटो की हकीकत कुछ और ही है।
दरअसल ये फोटो किसी पुलिसवाली की नहीं हैं बल्कि अभिनेत्री कायनात अरोरा की हैं। उनकी एक फिल्म आने वाली है जिसमें वह पुलिसवाली का किरदार निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हीं की तस्वीर को शेयर किया जा रहा।
शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर को लेकर किया मजाक, अनुपम खेर ने कहा ये
कायनात अरोरा ने अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया था जहां से तस्वीरों को उठाया गया और पंजाब पुलिस की अधिकारी बता कर शेयर किया जाने लगा। कायनात ने खुद एक ऐसी ही तस्वीर पर सफाई भी दी।
कायनात को हालांकि बॉलीवुड में अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन पंजाबी फिल्मों के साथ साथ दक्षिण भारत में भी उनको कई प्रोजेक्ट मिले। कायनात सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और अक्सर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hNhiDD
Comments
Post a Comment