sss

; //]]>

जयललिता की बेटी होने का दावा कर रही ये महिला, SC आज कर सकता है सुनवाई - Khabar NonStop

jaylalitha_1511763378_618x347

अभी तक तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत पर उठने वाले सवाल खत्म भी नहीं हुए हैं।  उनकी बेटी होने का दावा एक महिला ने पेश किया है। इस महिला का नाम अमृता मंजुला (37 वर्षीय ) है। और ये बंगलुरु की रहने वाली है। इसने खुद को जयललिता की बेटी बताया है। इतना ही नहीं उसने हिन्दू रीति-रिवाजों के मुताबिक पूर्व सीएम का दाह संस्कार करने की मांग भी रखी है। इस मामले में दायर याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट आज कर सकता है।

लव जिहाद: हादिया की आज सुप्रीम कोर्ट में होगी पेशी

जयललिता की बड़ी बहन शैलजा ने पाला

अमृता का कहना है कि उसको जयललिता की बड़ी बहन शैलजा और उनके पति सारथी ने पाला है।  दंपति ने जयललिता की मौत से पहले अमृता को उनके असल माता-पिता के बारे में नहीं बताया था। साल 2015 में ही शैलजा की मौत हो गई थी। शैलजा ने कहा कि यह राज उनके राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए और अविवाहित जयललिता की निजता का सम्मान करते हुए नहीं खोला गया।

डीएनए टेस्ट कराने की मांग

मंजुला ने सु्प्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में एक डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की है। जिससे कि इस बात की पुष्टि हो सके। उसमें ये भी कहा गया कि जयललिता का शव उन्हें सौंप दिया जाए।  एक वैष्णव ब्राह्मण परिवार जन्म लेने के कारण उनका दाह संस्कार किया जाना चाहिए। अमृता के मुताबिक उसका जन्म मायलापोर स्थित जयललिता के आवास में 14 अगस्त 1980 को हुआ था। इस राज को किसी के सामने नहीं खोलेंने का प्रण जयललिता की आंटी और शैलजा ने  लिया था। अमृता ने ही नहीं बल्कि उसकी दो रिश्तेदारों ने भी याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से इस मामले में  दख़ल देने की मांग की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2n8fEhx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop