sss

; //]]>

भागवत ने कहा अयोध्या में केवल राम मंदिर बनेगा, आग खेल रहा है RSS: ओवैसी - Khabar NonStop

 Bhagwatकर्नाटक के उडुपी में चल रही धर्म संसद में राममंदिर को लेकर आरएसएस प्रमुख द्वारा दिए गए बयान को लेकर अयोध्या विवाद के मुस्लिम पक्षकारों ने सवाल उठाया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, उसमें आरएसएस पक्षकार भी नहीं है, तो भागवत कौन होते हैं इस मामले को तूल देने वाले। कहा 5 दिसंबर से मामले में सुनवाई शुरू हो रही है अब अदालत जो फैसला देगी वही मान्य होगा। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के ‘राम जन्मभूमि पर सिर्फ राम मंदिर’ बयान पर घमासान एक बार फिर से शुरू हो गया है।

ममता बनर्जी: BJP जिस को ऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करती है वह सिर्फ बाते हैं

AIMIM ने बीजेपी पर निशाना साधा

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के मुखिया और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर संघ और बीजेपी पर निशाना साधा। ओवैसी का दावा है कि संघ और बीजेपी राम मंदिर पर ‘निंदनीय’ बयान देकर गुजरात चुनाव में इसका राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं।

ओवैसी का आरोप

ओवैसी ने आरोप लगाया कि आरएसएस इसके जरिए गुजरात और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फायदा लेना चाहता है। इनका कहना है की हमें आशा है कि सुप्रीम कोर्ट साक्ष्यों के आधार पर फैसला देगा न कि केवल आस्था के आधार पर। उन्होंने कहा, ‘यह एक नाजुक मसला है और आरएसएस इस तरह के निंदनीय बयान देकर आग से खेल रहा है।

BJP दिग्गजों की ये टीम गुजरात का गढ़ जीतने के लिए उतरी मैदान में

सुब्रमण्यन स्वामी ने भागवत को बड़ा दूरदर्शी कहा

वहीं बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने भागवत को बड़ा दूरदर्शी बताते हुए कहा कि संघ प्रमुख सौ फीसदी सही बोल रहे हैं।  भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद पर 5 दिसंबर को सुनवाई से पहले बीजेपी और संघ ‘भय का वातावरण’ बनाना चाहते हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6bLPs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop