sss

; //]]>

आ गई है नई Renault Duster

ऑटो डेस्क: फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी रेनो ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Duster के नए वर्जन से पर्दा उठा लिया है। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। 2012 में जब इस कार को लॉन्च किया गया था तब रेनो डस्टर ने भारत के एसयूवी सेग्मेंट में हलचल पैदा कर दी थी। अभी भी यह कंपनी की भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।

नई 2018 डस्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इस कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन से रहेगा। कार का ग्रिल अपडेट किया गया है जोकि कंपनी की Alaskan कार से प्ररित है। इसमें 5-स्पोक वाले 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं, हालांकि पीछे की तरफ कोई बदलाव नहीं हुआ है। केबिन में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए हैं। स्टीयरिंग व्हील काफी हद तक रेनो कैप्टर की तरह है। कार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी अपडेटेड लगता है। यह कार काफी हद तक डासिया डस्टर से मिलती जुलती है। ग्रिल के बीच में कंपनी का लोगो लगा है। हालांकि इस कार को भी पुराने वाले प्लेटफॉर्म और इंजन पर ही तैयार किया गया है।

The post आ गई है नई Renault Duster appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zGvJAl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop