sss

; //]]>

पीयूष गोयल: Quora पर दिया जवाब, भारत में चलनी चाहिए बुलेट ट्रेन - Khabar NonStop

Piyush Goyal

नई दिल्ली। एक शख्स ने देश में बुलेट ट्रेन की जरूरत को लेकर जानकारियों को साझा करने वाली वेबसाइट ‘Quora’ पर सवाल पूछा था। उसने उम्मीद की होगी कि कोई तो इसके बारे में उसे विस्तार से जवाब देगा। लेकिन, उस वक्त ‘Quora’ यूजर हैरान रह गया, जब उसके सवाल का जवाब किसी अन्य यूजर ने नहीं बल्कि देश के रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया। साइट पर पीयूष गोयल के जवाब को अब तक 33,000 लोग देख चुके हैं। इस साइट पर पूछे गए सवाल का कोई भी उसका जवाब दे सकता है। और उनका संपादन किया जाता है।

अब दिल्ली रेलवे का हर साल बचेगा 421.4 लाख रूपया, जाने कैसे

यूजर का सवाल

यूजर का सवाल था, ‘क्या भारत को असल में बुलेट ट्रेन की जरूरत है?’ यूजर का इशारा मुंबई-अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट प्रॉजेक्ट की ओर था। पीएम नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सितंबर में इस प्रॉजेक्ट का शिलान्यास किया था। अभी तक देश में बुलेट प्रॉजेक्ट को लेकर लोगों की मिली-जुली राय है।

क्या मिला जवाब

यूजर के सवाल के जवाब उसे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया। पीयूष गोयल ने विस्तार से जानकारी दी और लिखा, ‘भारत तेजी से बढ़ती हुई इकॉनमी है, भारत में विकास की बहुत जरूरत है। रेलवे के नेटवर्क को अपग्रेड करना, भारत के विकास की योजना में सबसे बड़ी जरूरत है। इसमें हाई स्पीड रेल कॉरिडोर्स का विकास भी शामिल है। एनडीए सरकार की मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रॉजेक्ट विजनरी परियोजना है। इसमें रेल सेवा में सुरक्षा, गति और सेवा के भी कई नए मानक स्थापित होंगे। रेल मंत्री ने कई इन्फोग्रैफ शेयर कर बुलेट परियोजना की उपयोगिता के बारे में बताया। यह जवाब क्योरा पर वायरल हो रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hxWSOz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop