POK पाकिस्तान का है और उसी का रहेगा: फारुख अब्दुल्ला - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है और उसे पाकिस्तान से कोई छीन नहीं सकता।
जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण के लिए मलेशिया तैयार
जो भारत का हिस्सा है वो भारत का रहेगा
मालूम हो की उन्होंने कहा कि कश्मीर का जो हिस्सा भारत के पास है, वह भारत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी जंग क्यों न हो जाए, ये नहीं बदलने वाला है। अब्दुल्ला ने मांग की कि दोनों ही देशों में कश्मीर की जनता को स्वायत्तता दी जानी चाहिए। फारूक ने कहा कि आजादी की मांग बेमानी है। कश्मीर चारों तरफ से जमीन और परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों से घिरा है। इसलिए आजादी की मांग उचित नहीं है।
संजय सर्राफ को कश्मीरी पंडितों ने किया सम्मानित
दिनेश्वर शर्मा से बातचीत पर कहा
फारूक ने केंद्र सरकार के दूत दिनेश्वर शर्मा की बातचीत पर कहा, ‘मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। उन्होंने बातचीत की है लेकिन केवल बातचीत समाधान नहीं है। यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच का है। भारत सरकार को पाकिस्तान की सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए क्योंकि कश्मीर का एक हिस्सा उनके पास भी है।’
एनसी नेता का कहना
‘पाकिस्तान के एक मंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है कि आप उस हिस्से को भूल गए हो जो पाकिस्तान के पास है।’ नैशनल कांफ्रेंस नेता ने कहा कि यदि आप अपने हिस्से की बात करते हो तो दूसरे का भी ध्यान रखना चाहिए। फारूक ने कहा कि अगर कश्मीर में भारत सरकार अमन चैन चाहती है तो उसे पाकिस्तान के साथ भी बातचीत करनी होगी। इसमें कश्मीर के दोनों ही हिस्सों को स्वायत्तता देनी होगी। वहीं भारत सरकार का मानना है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का ही अंग है।
केरल: जबरन मुस्लिम बनाने पर महिला ने दायर की याचिका
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hkaFEK
Comments
Post a Comment