PM Modi ने ट्वीट कर अमेरिका में हुए आतंकी हमले की निंदा की - Khabar NonStop
अमेरिका के न्यूयार्क में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में करीब 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके न्यूयॉर्क में हुए आतंकवादी हमले की कडे सबदों में निंदा की है। एक ट्रक सवार ने न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में लोगों के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। इस हमले में जहां 8 लोग मारे गए हैं वहीं 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। न्यूयार्क के गवर्नर ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। उन्होनें इसे लोन वुल्फ अटैक (अकेला आतंकी) का नाम दिया है।
न्यूयॉर्क। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास आतंकी हमला, 8 की मौत
ट्वीट कर मोदी ने की निंदा
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘‘न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना.’’
Strongly condemn the terror attack in New York City. My thoughts are with the families of the deceased & prayers with those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2017
ट्रंप ने भी किया ट्वीट
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की निंदा करते हुए कहा ”हमें आईएसआईएस को वापस आने नहीं देना चाहिए।” ट्रंप ने ट्वीट किया, ”एनवाईसी (न्यूयॉर्क सिटी) में बहुत बीमार और विक्षिप्त लग रहे एक व्यक्ति ने एक और हमला किया। कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस पर गहरी नजर रख रही हैं। अमेरिका में नहीं!”
In NYC, looks like another attack by a very sick and deranged person. Law enforcement is following this closely. NOT IN THE U.S.A.!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 31, 2017
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ”आईएसआईएस को पश्चिम एशिया और अन्यत्र स्थानों पर शिकस्त देने के बाद हमें उन्हें हमारे देश में वापस आने या घुसने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। बस बहुत हुआ!”
गरीबों को हर माह 2600 रुपए देगी मोदी सरकार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z4aUyx
Comments
Post a Comment