PM नरेंद्र मोदी नोटबंदी को अपनी ‘भारी गलती’ के रूप में स्वीकार करें: मनमोहन सिंह - Khabar NonStop
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बोले। उन्होंने नोटबंदी को ‘विनाशकारी आर्थिक नीति’ करार देते हुए कहा कि इससे असमानता बढ़ सकती है और भारत देश में यह अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक विपत्ति साबित होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ये उनकी सबसे बडी गलती है और वे इस ‘भारी गलती’ को स्वीकार करें और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए आम सहमति की दिशा में काम करें।
PM मोदी की बातों से उनके ‘गुरु’ हुए भावुक
जीडीपी का गिरना महज एक संकेतक है
मनमोहन सिंह ने ब्लूमबर्गक्विंट डॉटकॉम से कहा, “नोटबंदी एक विनाशकारी आर्थिक नीति साबित होने जा रही है। इसके कारण कई तरह की सिर्फ आर्थिक ही नहीं सामाजिक, प्रतिष्ठात्मक और संस्थागत क्षति भी हुई है। जीडीपी का गिरना आर्थिक नुकसान का महज एक संकेतक है।”
सबसे ज्यादा नौकरियों पर पडा असर
इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ये भी कहा कि नोटबंदी का असर नौकरियों पर भी पड़ा है। हमारे छोटे और मझोले उद्यमों के क्षेत्र में देश की तीनचौथाई गैर-कृषि रोजगार हैं। सबसे अधिक नुकसान नोटबंदी से इस क्षेत्र को हुआ है। इसलिए नौकरियां चली गईं और नई नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी और इसका कारण उन्होंने बताया था कि इससे काले धन, भ्रष्टाचार, नकली मुद्रा और आतंकवादियों के वित्त पोषण पर रोक लगेगी। इसके साथ ही मनमोहन सिंह ने ये भी कहा कि यह लक्ष्य प्रशंसनीय है लेकिन सरकार को आर्थिक प्राथमिकताओं को दुरुस्त करने की बहुत जरूरत है।
पीएम-राष्ट्रपति की तस्वीर को लेकर हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
मनमोहन सिंह गुजरात का दौरा पर
पूर्व प्रधानमंत्री मंगलवार को यानी आज गुजरात का दौरा पर गए हैं। जिस दौरान मनमोहन सिंह जीएसटी तथा अन्य आर्थिक मुद्दों पर गुजरात के कारोबारियों से बात करेंगे। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता को भी संबोधित करेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hbvH8L
Comments
Post a Comment