PM मोदी की बातों से उनके ‘गुरु’ हुए भावुक - Khabar NonStop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में चल रही चुनावी तैयरियों के बीच अपने मैराथन चुनावी अभियान के तहत 3 रैलियों को संबोधित किया। कुल्लू में अपनी तीसरी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यहां के अपने पैराग्लाइडिंग के अनुभवों को साझा किया।
देखें आस्ट्रेलियाई कलाकार डोनाल्ड एच ग्रीन की पेंटिंग प्रदर्शनी
पीएम मोदी का कहना
मोदी ने अपने भाषण में पीएम ने उन्हें पैराग्लाइडिंग सिखाने वाले रोशन ठाकुर का भी नाम लिया, इस दौरान प्रधानमंत्री की रैली में वो शख्स भी मौजूद था, प्रधानमंत्री द्वारा अपना नाम सुनकर रोशन भावुक हो गया। दरअसल प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें हमेशा से ही एडवेंचर स्पोर्टस काफी आकर्षित करता आया है और वे जब भी हिमाचल जाते थे एडवेंचर करना पसंद करते थे। इसी के साथ ही उन्होंने एडवेंचर कराने वाले अपने ‘गुरु’ रोशन का नाम भी लिया।
रोशन ने बताया
कुल्लू जिले के मनाली में बरुआ गांव के किसान के बेटे रोशन के पास कमर्शियल पैराग्लाइडिंग लाइसेंस है। रोशन यहां पैराग्लाइडिंग सिखाने का स्कूल भी चलाते हैं, जिसमें अर्धसैनिक बलों और अन्य लोगों को वह ग्लाइडिंग सिखाते हैं। रोशन पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि उन्हें आज भी मेरा नाम याद है। रोशन ने बताया कि जब उन्होंने मेरा नाम लिया तब मैं उनकी तरफ हाथ हिलाना चाहता था, लेकिन स्टेज काफी दूर था। मेरे पास अभी भी उनकी पैराग्लाइडिंग की तस्वीरें हैं।
बिहार: तीन दर्दनाक हादसे, 12 लोगों की मौत
पहली बार मिले थे 1996 में
रोशन ने बताया कि पीएम मोदी सबसे पहले साल 1996 में यहां आए थे। पीएम मोदी ने उसके साथ सबसे पहले 1997 में सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग की थी। रोशन ने बताया कि मोदी को पैराग्लाइडिंग करना बेहद पसंद है। वह 2000 में भी उनके पास आए थे और उसके बाद 2001 में गुजरात के सीएम बनने तक वह तीन बार सोलंग वैली आए।’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j4wah1
Comments
Post a Comment