PM मोदी की राह चले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - Khabar NonStop
चीन। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन में ‘शौचालय क्रांति’ का आग्रह किया है। शी जिनपिंग ने अधिक सभ्य समाज बनाने और जनता को स्वच्छता में सुधार के लिए चीन के शौचालयों को अपग्रेड करने की आवश्यकता पर बल दिया है। चीन के राष्ट्रीय पर्यटन विभाग ने वर्ष 2018 से 2020 तक देश भर के सभी पर्यटन स्थलों पर 64000 शौचालयों का निर्माण की योजना का लक्ष्य रखा है। गौरतलब हो चीन में साल 2015 में ही शौचालय क्रांति की शुरुआत हुई थी। चीन के पर्यटन उद्योग ने अब तक 68000 शौचालयों का निर्माण और नवीनीकरण किया है।
एयर चाइना ने की चीन-उत्तर कोरिया के बीच सभी उड़ानें रद्द
चीन के शौचालयों की हालत खासा ख़राब
कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली में छपा था कि, “शौचालय की समस्या कोई छोटी बात नहीं है, यह सभ्य शहरों और ग्रामीण इलाकों के निर्माण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह काम हमारे देश की पुनरोद्धार रणनीति को आगे बढ़ाने का एक ठोस हिस्सा होना चाहिए और हमें इन कमियों को भरने के लिए महान प्रयास करना चाहिए जो जनता के जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।” दरअसल चीन में पर्यटन स्थलों के सार्वजानिक स्थलों की हालत बेहद ख़राब है। अक्सर चीनी पर्यटक इस बात की शिकायत करते रहते हैं।
एक क्रन्तिकारी नेता के युग का अंत, लोग मना रहे जश्न
संयुक्त राष्ट्र संघ ने घोषित किया विश्व शौचालय दिवस
राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन ने पिछले सप्ताह 2018 और 2020 के बीच 64,000 शौचालयों को बनाने और नवीनीकृत करने की योजना बनाई है, इसका नाम ‘टॉयलेट क्रांति’ रखा गया था। गौरतलब हो संयुक्त राष्ट्र ने 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के रूप में घोषित किया है, चीनी अधिकारियों ने एक कदम आगे, “विश्व शौचालय दिवस और चीन शौचालय क्रांति जागरूकता दिवस” का आयोजन किया है।
भारत का बढ़ा वर्चस्व, दलवीर भंडारी दूसरी बार बने ICJ के जज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iZ8oQz
Comments
Post a Comment