PM मोदी: कांग्रेस को दिक्कत है कि एक चाय वाला उन्हें टक्कर दे रहा है - Khabar NonStop
गुजरात दौरे पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम भुज में रैली करने के बाद राजकोट के जसदण पहुंच गए हैं। पीएम ने रैली को संबोधित किया। और कहा है कि हमेशा कांग्रेस ने सरदार साहेब का अपमान किया है, गुजरात के साथ हमेशा बैर किया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ सरदार साहेब के साथ ही नहीं बल्कि मोरारजी भाई के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया है।
गुजरात चुनाव: वडगांव से निर्दलीय के तौर पर दलित नेता जिग्नेश लड़ेंगे चुनाव
लोगों ने उडाया मजाक
साथ ही मोदी ने ये भी कहा कि हमने जब नर्मदा से सौराष्ट्र में पानी लाने की शुरुआत की, तब हमारा लोग मजाक उड़ाते थे। इनकी नकारात्मक राजनीति पिछले कई सालों से चल रही है। हम लोग विकास की राजनीति पर ही आगे बढ़ रहे हैं। पीएम ने कहा कि एक चाय वाला कांग्रेस को टक्कर दे रहा है यही दिक्कत है उन्हें। अगर गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है तो इन्हें दिक्कत होती है। पीएम ने कहा कि मैं चाय बेच लूंगा, मैं मोदी हूं, लेकिन देश नहीं।
कांग्रेस ने गुजरात में की तीसरी लिस्ट जारी, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा
बेबुनियाद आरोप लगे
मोदी बोले कि मध्यम वर्गीय लोगों के लिए हमारी सरकार ने घर की योजना की शुरुआत की। मेरे ऊपर कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। बस, पत्थर मार रहे हैं और भाग रहे हैं। PM ने ये भी कहा कि हमरे नोटबंदी करने पर तो कांग्रेस ने विरोध किया, लेकिन कश्मीर में नोटबंदी के कारण ही पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है। पाकिस्तान से आता था पैसा, अब इसपर रोक लग गई है।
भुज में भी संबोधित की रैली
इससे पहले PM ने सोमवार सुबह भुज में विशाल जनसभा को संबोधित किया। PM ने कहा कि आशापुरा माता के दर्शन कर गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार की शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मेरे ऊपर विपक्ष ने इतना कीचड़ उछाला है, लेकिन मुझे इससे दिक्कत नहीं है। कमल उतना ही कमल खिलेगा जितना कीचड़ उछालोगे, सलाम करता हूं किसानों की मेहनत को। मैं गुजरात की रग-रग को जानता हूं।
परेश रावल ने रजा-रजवाड़ों को कहा बंदर, प्रेस कांफ्रेंस कर मांगी माफ़ी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k2SpVg
Comments
Post a Comment