sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: राखी ने देखा सपना,PM मोदी बनाना चाहते हैं कैबिनेट मंत्री - Khabar NonStop

rakhi sawantराखी सावंत के नाम से मशहूर भारतीय नर्तक, हिन्दी फ़िल्म व टेलिविज़न अभिनेत्री, मॉडल और टेलीविज़न शो मेज़बान है। इनका नाम नीरू भेद भी है। लेकिन लोग इन्हें राखी सावंत के नाम से ही जानते है। राखी सावंत हिंदी सिनेमा में अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

जन्म

राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम सावंत है, जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। उनकी माँ का नाम जय सावंत हैं।  वह फ़िल्म निर्देशक राकेश सावंत व पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन है।

जन्मदिन स्पेशल: छोटे पर्दे से की थी शुरुआत आज बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती

शिक्षा

राखी सावंत ने विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल में पढ़ाई की व आगे चलकर मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया।

rakhi sawant

करियर की शुरुआत

बता दें की राखी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अग्निचक्कर से की थी।  उन्होंने अपने शुरूआती करियर में कई लो बजट फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और डांस किया। वर्ष 2003 में राखी ने फिल्म चुरा लिया हैं तुमने में एक आइटम सांग किया। सावंत बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में छोटे-छोटे करते हुए नजर आ चुकी है।  लेकिन उन्हें अभी तक कोई भी फिल्म बतौर अभिनेत्री नहीं मिली।  साल 2005 में वह एक वीडियो एल्बम परदेशिया में भी नजर आ चुकी हैं।

सत्य साईं बाबा के भक्तों ने मनाया उनका 92वां जन्मदिन

टेलीविजन करियर 

राखी सावंत ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत सुपर गर्ल  से की थी।  इसके बाद उन्होंने अपना शो राखी का स्वयंवर लांच किया।  इस शो के जरिये उन्होंने कैनेडियन इलेश परुजनवाला का चुनाव अपने भावी पति के रूप में किया था।  जैसा की सब जानते हैं कि राखी अपनी बात पर कितना टिकती है, वैसे ही कुछ इलेश के साथ हुआ। राखी ने इलेश को चुना जरूर लेकिन दिर्फ़ कुछ महीने के लिए, उसके बाद बाद राखी ने इलेश को टाटा-टाटा कह दिया।  राखी सावंत इसके अलावा कई सारे शो में अपनी नृत्य प्रस्तुति दे चुकी हैं।

rakhi sawant

-राखी सावंत टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो बिगबॉस का हिस्सा भी रह चुकी है।  वह शो के पहले सीजन में नजर आई थी,  फाइनल  बाद उन्हें घर को अलविदा कहना पड़ा।

-साल 2014 में राखी ने अपनी एक स्वतंत्र राजनीती पार्टी राष्ट्रीय आम पार्टी बनाई।  इसी पार्टी के लिए उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।  हालांकि इलेक्शन के बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया को ज्वाइन कर लिया था।

जन्मदिन स्पेशल: कुछ ऐसी थी मुलायम सिंह की प्रेम कहानी

rakhi sawant

-हांल ही  अपने वीडियो को लेकर मीडिया में चर्चा  बनी हुई हैं, उनका कहना हैं कि,उन्होंने सपने में देखा की पीएम मोदी उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर बनाना चाहते हैं। अपने मुहंफट और बेबाकी के लिए प्रसिद्ध राखी सावंत ने  कॉफी विद करण  में जब करण नें उनसे उनकी ब्रेस्ट सर्जरी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बेबाकी से इसका जवाब देते हुए कहा कि, जो भगवान नहीं देता, वो डॉक्टर देता हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AuFQJ5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop