वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक - Khabar NonStop
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्र मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। साल 2008 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह लकवाग्रस्त हो गए थे जिसके बाद से वो पिछले 9 साल से कोमा में थे और दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। दिल्ली में ही उनका इलाज चल रहा था और वो तब से सक्रीय राजनीति से दूर थे। बीमार पड़ने से पहले दासमुंशी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को संचालित कर रहे थे और वह पश्चिम बंगाल के रायगढ़ से सांसद भी रह चुके थे।
कांग्रेस को पाटीदार नेताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
72 साल के दासमुंशी पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के अहम नेताओं में से एक थे। सूचना प्रसारण मंत्री के तौर पर वे काफी चर्चा में रहे। कभी उन्होंने AXN और फैशन टीवी पर प्रतिबंध लगाया तो कभी खेलों के प्रसारण का अधिकार दूरदर्शन को दिला दिया था तब उनकी खूब आलोचना हुई थी। लेकिन साल 2008 में वो लकवाग्रस्त हो गए जिसके बाद से वो बोलन भी नहीं पाते थे। उनका दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 9 साल से वो हॉस्पिटल में भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक दासमुंशी की हालत पिछले एक महीने से नाजुक बनी हुई थी। उनका निधन सोमवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुआ। उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘वह एक मशहूर नेता थे जिनके पास काफी अच्छा प्रशासनिक अनुभव था, फुटबॉल को भारत में ख्याति दिलाने में उनका अहम योगदान है, उनके निधन का दुख है और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’
Shri Priya Ranjan Dasmunsi was a popular leader with rich political and administrative experience. He did notable work to popularise football in India. Saddened by his demise. My thoughts are with Deepa Dasmunsi ji and family as well as his supporters.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2017
वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से मुंशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया गया कि पार्टी को गहरा दुख पहुंचा है और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, खासतौर पर फुटबॉल के क्षेत्र में।
Our deepest condolences on the passing of respected Priya Ranjan Dasmunsi, our veteran Congress leader and former union minister. He will be greatly remembered for his contributions, especially to Indian Football. http://pic.twitter.com/QroFib5PVK
— Congress (@INCIndia) November 20, 2017
यूपी चुनाव: जानिए BJP-CONGRESS के पास कितना है कैश!
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z0k8s7
Comments
Post a Comment