फिलीपींस: ऑस्ट्रेलिया-वियतनाम के PM से मिले पीएम मोदी - Khabar NonStop
आसियान शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के कुछ और नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं पीएम मोदी ने इस दिन की शुरुआत विएतनाम के पीएम गुयेन जुआन फक, ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल से मुलाकात की है। पीएम मोदी आज जापान के पीएम शिंजो आबे से भी मिलने वाले हैं। सोमवार को पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है।
दिल्ली सरकार करेगी हेलीकॉप्टर से पानी का छिड़काव
विएतनाम के पीएम से मुलाकात
मंगलवार को उन्होंने विएतनाम के पीएम से मुलाकात की तो अब वह जापान के पीएम से मुलाकात को तैयार हैं। भारत, अपनी बदली हुई रणनीति से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और विएतनाम को साथ लेकर आया है। दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर वियतनाम और चीन के बीच रिश्तों में खटास रही है। पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति दुर्तते से भी मुलाकात की। वियतनाम और चीन ने दक्षिण चीन सागर में टकराव खत्म करने पर सहमति जताई है।
समुद्री क्षेत्र को लेकर विवाद
इस कदम का मकसद लगभग पूरे जलमार्ग पर चीन के दावे को लेकर जारी तनाव को दूर करना है। दोनों देशों का समुद्री क्षेत्र को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस जल क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर ताइवान के साथ ब्रुनेई और फिलीपीन भी अपना दावा करते हैं। इस जलमार्ग से सालाना 5,000 अरब डालर का कारोबार होता है।
दाऊद इब्राहिम की संपत्ति होगी आज नीलाम
क्षेत्र में बड़े तेल एवं गैस भंडार
इस क्षेत्र में बड़े तेल एवं गैस भंडार के क्षेत्र हैं। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। दोनों नेता बैठक के दौरान कई मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से मुलाकात कर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी पुराने और मजबूत हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yZ3zkB
Comments
Post a Comment