sss

; //]]>

फिलीपींस दौरे पर निकले PM मोदी, ट्रंप से हो सकती है मुलाकात - Khabar NonStop

modi_phillipines__750_1510456908_618x347

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के तीन दिन के दौरे पर रविवार को यानी कि आज रवाना हो गए हैं।  वह इस दौरान 5वें आसियान और 12वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में भाग लेंगे। मोदी की मुख्य प्राथमिकताओं में व्यापार और संपर्क बढ़ाना शामिल है। ये मोदी का पहला आधिकारिक फिलीपींस दौरा है।

‘गिरती छवि’ से मोदी चिंतित, मंत्रियों को दिया ‘काम गिनाने’ का टास्क

ये है मोदी की उम्मीद

पीएम मोदी ने दौरे पर जाने से पहले कहा कि फिलीपींस की उनकी प्रस्तावित यात्रा आसियान सदस्य देशों तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए है। जो कि भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी। मनीला की उनकी इस यात्रा से मोदी ने उम्मीद जताई है कि फिलीपींस के साथ भारत के द्विपक्षीय रिश्तों को भी नया बल मिलेगा। इतना ही नहीं साथ ही आसियान देशों के साथ राजनीतिक सुरक्षा, आर्थिक व सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत के संबंध मजबूत होंगे।

ये है पीएम मोदी का कार्यक्रम

मोदी इस यात्रा के दौरान आसियान-भारत व पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में शामिल होंगे। वे इस दौरान आसियान, क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) के नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। और साथ ही आसियान कारोबार व निवेश शिखर सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ के विशेष कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनेगें। फिलीपींस में भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे पीएम मोदी।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कहा है, ‘मेरी भागीदारी आसियान के सदस्य देशों विशेषकर एशिया प्रशांत क्षेत्र के साथ संबंधों को लगातार मजबूत बनाने के लिए है जो कि भारत की प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है। यह मेरी सरकार की पूर्व दिशा में काम करो की सोच के अनुरूप है।’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि आसियान व्यापार व निवेश शिखर सम्मेलन से निकट सहयोग को बल मिलेगा जिससे कि आसियान के सदस्य देशों के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत बना सकें। भारत के कुल व्यापार में जिसका 10.85 प्रतिशत हिस्सा है।

ट्रंप से हो सकती है मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आसियान शिखर सम्मेलन के मौके पर सोमवार को द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना जाताई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि सोमवार को मोदी और ट्रंप के बीच बैठक हो सकती है। मोदी और ट्रंप की अगस्त में अमेरिकी दौरे के बाद यह पहली मुलाकात होगी। इस बैठक में मोदी और ट्रंप क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य सहित साझा हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। शुक्रवार को ही ट्रंप ने भारत की आर्थिक वृद्धि और प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की थी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zBkcle

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop