वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्ट में पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रीय भोजन बनी खिचड़ी - Khabar NonStop
केंद्र की मोदी सरकार खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित करने वाली है। 4 नवम्बर को सरकार फ़ूड डे पर इस बात की घोषणा कर सकती है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने का सुझाव खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने दिया था। वहीं इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ फेस्टिवल की शुरुआत की।
गुजरात में जीत के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान
विज्ञान भवन में होगा उद्घाटन
पीएम ने दिल्ली विज्ञान भवन में फेस्टिवल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने खिचड़ी के गुण बताए। उन्होंने कहा कि खिचड़ी से कफ और पित्त समस्या से निजात मिलती है। यह पौष्टिक आहार भी है। बता दें कि इससे पहले खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने तीन दिन तक चलने वाले ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मेले के दूसरे दिन 4 नवंबर को सात फुट चौड़ी और एक हजार लीटर क्षमता वाली कढ़ाही में 800 किलोग्राम खिचड़ी बनाई जाएगी।
चावल के साथ कई तरह की दाल भी शामिल
खिचड़ी में चावल के साथ कई तरह की दालें और सब्जियां भी मिलाई जाएगी। वहीं इसमें हरसिमरत का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया को भारत के इस पौष्टिक व्यंजन के बारे में बताना है। ऐसा पहली बार है जब मोदी सरकार इतने बड़े लेवल पर भारतीय भोजन को प्रमोट कर रहे हैं।
मॉरीशस में छाया सीएम योगी का जादू, लगे जय श्री राम के नारे
मुख्यमंत्री भी होगें शामिल
बता दें की इस फेस्टिवल में कुल 70 देशों के प्रतिभागी ने हिस्सा लिया हैं जिनमें पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इस फेस्ट में एक मेगा एक्जिबिशन मेगा फूड पार्क और फूड स्ट्रीट का आयोजन तो होगा ही साथ ही विश्व के खानों पर चर्चा के लिए सेमिनार का भी आयोजन होगा। मेगा फूड पार्क और फूड स्ट्रीट में भारतीय खानों के साथ-साथ ही विदेशी खानों का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रसिध्द शेफ संजीव कपूर के डिजाइन किए गए स्पेशल जायकों का भी इस फेस्ट में लुत्फ उठाने को मिलेगा।
5 नवंबर को होगा समापन
इस फेस्टिवल का समापन 5 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण के साथ होगा। इस फेस्ट में 50 ग्लोबल सीईओ भी भाग लेंगे। तीन दिन के इस इवेंट का आयोजन फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय कर रहा है। इसमें जापान, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड आदि देशों की 100 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhPlKx
Comments
Post a Comment