बढ़िया कैमरे के साथ शानदार डिवाइस है गूगल Pixel 2 - Khabar NonStop
नई दिल्ली। पिछले साल गूगल फ्लैगशिप डिवाइस की दौड़ में शामिल हुई थी। बाजार में गूगल के पहले पिक्सल डिवाइस ने अपनी अच्छी मौजूदगी दर्ज कराई थी। अब इस फोन का दूसरा संस्करण लॉन्च किया है। जिसमें से हम पिक्सल एक्सएल की समीक्षा पेश कर रहे हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 73,000 रुपए होगी जो कि 64 GB वेरिएंट का होगा। यह आईफोन 8 प्लस को कड़ी टक्कर देने जा रहा है।
ये हैं फीचर्स
पिक्सल 2 एक्सएल का डिस्प्ले बेजलविहीन है। इसमें 6 इंच का डिसप्ले दिया गया है। जिसका एसपैक्ट रेशो 18:9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो 76.5 फीसदी है। इस फोन को एलजी ने बनाया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर दिया गया है। तथा 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेल्फी कैमरा है।पिछले कैमरे का एपरचर एफ/1.8 है। जो ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन (ओआईएस) प्रणाली से लैस है। इसमें कम रोशनी में भी इसमें अच्छी तस्वीरें आती हैं।
flipkart ने लॉन्च किया पहला स्मार्टफोन Billion Capture+
इसमें 3520 mAh की बैटरी दी गई है। जिसका दावा किया जा रहा कि इसे एक बार चार्ज करने पर डेढ़ दिन तक आराम से चल जाती है। इसमें ‘गूगल लेंस’ दिया है जो मशीनी बुद्धिमत्ता (एमएल) क्षमता से लैस है और स्थानों, चीजों और गलियों की पहचान करने में सक्षम है। इतना ही नहीं इसमें स्टॉक एंड्रायड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) है, जो अभी बहुत कम फोन में उपलब्ध है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jnBUTq
Comments
Post a Comment