sss

; //]]>

इन सेलिब्रिटी के साथ रहा है दीपिका पादुकोण का अफेयर, देखें PICS

बॉलीवुड डेस्क। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है वहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी है। बेशक आज उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जाता है परन्तु उनसे पहले भी उनकी जिंदगी में कई सेलिब्रिटी रहे है।

 

Image result for दीपिका पादुकोण and निहार पांड्या kiss

 

दीपिका और निहार के बीच अफेयर

बता दें कि सबसे पहले दीपिका पादुकोण जिस शख्स के प्यार में पड़ीं वो हैं निहार पांड्या। दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। एक वेबसाइट के अनुसार उस वक्त दीपिका निहार के साथ लिव इन में रह रहीं थीं। दीपिका उस वक्त इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी कर रही थीं और मॉडलिंग में भी हाथ आजमा रही थीं। लेकिन तीन साल के अफेयर के बाद वो वक्त भी आया जब दोनों का ब्रेक-अप हो गया।

 

Image result for दीपिका पादुकोण and उपेन पटेल kiss

 

दीपिका और उपेन पटेल के बीच अफेयर

निहार पांड्या के बाद दीपिका का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा। वो बात अलग है कि ये रोमांस सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही रहा।

 

Related image

 

दीपिका और युवराज के बीच अफेयर

फिर दीपिका की जिंदगी में एंट्री मारी क्रिकेटर और लाखों दिलों की धडक़न युवराज सिंह ने। युवराज और दीपिका का रिलेशन भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों को साथ में कई जगह घूमते हुए भी देखा गया था।

 

 

दीपिका और महेंद्र सिंह धोनी के बीच अफेयर

कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। परन्तु बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई जिससे धोनी कुछ नहीं कर पाए। और इस तरह युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और रिश्ता तोड़ लिया।

 

Related image

 

दीपिका और सिद्धार्थ के बीच अफेयर

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका का काफी लंबा चौड़ा अफेयर रहा। दोनों को अक्सर साथ घूमते और पार्टी करते हुए देखा जाता। खबरें तो यहां तक आईं कि सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट किया। दीपिका सिद्धार्थ के प्यार में इस कदर पागल थीं कि माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में वो नजर आती थीं। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था क्योंकि इन दोनों का रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और अलग हो गए।

 

Image result for दीपिका पादुकोण and ranveer kapoor kiss

 

दीपिका और रणबीर कपूर के बीच अफेयर

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दीपिका और रणबीर कपूर का लम्बा अफेयर रहा है। इस दौरान दोनों ने अपने रिलेशन को कभी छिपाया नहीं तो वहीं ब्रेक-अप के बाद दीपिका पादुकोण के करियर पर रिश्ता टूटने का गहरा प्रभाव पड़ा था। परन्तु वक्त के साथ-साथ सब कुछ ठीक हो गया।

 

Image result for दीपिका पादुकोण and ranveer singh kiss

 

दीपिका और रणबीर सिंह के बीच अफेयर

बता दें कि वर्तमान में दीपिका का अफेयर रणबीर सिंह के साथ है, आये दिन दोनों की खबरे सुर्खियों में रहती है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों लिव-इन में रह रहे है। लेकिन न तो दीपिका और न ही कभी रणवीर ने पब्लिकली अपने अफेयर की बात स्वीकार की।

The post इन सेलिब्रिटी के साथ रहा है दीपिका पादुकोण का अफेयर, देखें PICS appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yzlgmf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop