हार्दिक पंड्या का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल, देखे : PHOTOS
इंटरनेट डेस्क। यह तो हर कोई जानता है कि हरफनमौला हार्दिक पंड्या बेहद कम समय के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में ही टीम इंडिया के खास सदस्य बन चुके हैं। अपनी बिंदास शैली के कारण वे युवाओं के स्टाइल आइकन बनते जा रहे हैं। बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने के अलावा हार्दिक मैदान और मैदान के बाहर अपने लुक के लिए भी जाने जाते हैं।
इस हॉट फोटोशूट के लिए ईशा गुप्ता को लोगों ने दी बेहिसाब गालियां, देखे : PHOTOS
शनिवार को पंड्या ने ट्विटर पर अपने नए लुक वाले कुछ फोटो पोस्ट किए। इन पोस्ट को जल्द ही हजारों की संख्या में लाइक्स मिले, वहीं 1500 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया। जहां कुछ लोगों ने पंड्या को इस लुक को पसंद किया तो कछ लोग इसे लेकर उन पर निशाना साधने से नहीं चूके।
गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम में स्थान नहीं दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें विश्राम दिया है।
The post हार्दिक पंड्या का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल, देखे : PHOTOS appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z1KaPH
Comments
Post a Comment