जानिए, भारत में स्तिथ हज़ारों साल पुराने मंदिरों की कहानी, देखे : Photos
रोचक डेस्क। हिन्दू धर्म को संसार का सबसे प्राचीन धर्म माना जाता है। इसलिए सम्पूर्ण भारत में अनेकों ऐसे मंदिर है जो हज़ारों साल पुराने है।
जानिए, गौमूत्र के सेवन से दूर होता है गले का कैंसर…
केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड
इस मंंदिर की उम्र के बारे में कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, पर एक हजार वर्षों से केदारनाथ एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा रहा है। राहुल सांकृत्यायन के अनुसार ये 12-13 वीं शताब्दी का है। ग्वालियर से मिली एक राजा भोज स्तुति के अनुसार उनका बनवाया हुआ है । एक मान्यतानुसार वर्तमान मंदिर 8 वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य द्वारा बनवाया गया जो पांडवों द्वारा द्वापर काल में बनाए गए मंदिर से समीप है। मंदिर के बड़े धूसर रंग की सीढ़ियों पर पाली या ब्राह्मी लिपि में कुछ खुदा है, जिसे स्पष्ट जानना मुश्किल है।
बद्रीनाथ मंदिर, उत्तराखंड
उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित बद्रीनाथ के बारे में एतिहासिक मान्यता है कि यह एक बौद्ध स्तूप था।आद्य शंकराचार्य ने 8 वी शताब्दी में इसे हिंदू मंदिर के रूप में स्थापित किया। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
क्या आप भी कंडोम पहनने में करते है ये गलतियां..?
राजस्थान पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर
राजस्थान के अजमेर शहर से 11 कि.मी. दूर पुष्कर में भारत का एक मात्र प्रचीन ब्रह्मा मंदिर स्थित है। यह मंदिर लगभग 2000 वर्ष पुराना माना जाता है। पद्यपुराण सहित अन्य ग्रंथों में इसका वर्णन मिलता है।
पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में था पति , फिर एक दिन तो…
बादामी मंदिर, कर्नाटक
बादामी उत्तर कर्नाटक के बागलकोट जिले का एक प्राचीन शहर है। यह शहर जो वातापी के नाम से भी जाना जाता है। 6वीं से 8 वीं शताब्दी तक चालुक्य राजवंश की राजधानी था। घाटी में स्थित सुनहरे बलुआ पत्थर की चट्टानों से घिरा हुआ वातापी जो कि बादामी का उस समय का नाम था, दक्षिण भारत के उन प्राचीन स्थानों में से है यहां बहुत अधिक मात्रा में मंदिरों का निर्माण हुआ। बादामी अपने सुंदर गुफा मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जो अगत्स्य झील के आसपास स्थित हैं।
प्यार में अंधी हो चुकी प्रेमिका ने परिवार को खिला दी नींद की गोलियां, और फिर…
महाराष्ट्र का कैलाश मंदिर
कैलाश मंदिर महाराष्ट्र के उन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जो एलोरा की गुफाओं में स्थित है। भगवान शिव का यह दो मंजिला मंदिर पर्वत की ठोस चट्टान को काटकर बनाया गया है। यह मंदिर दुनिया भर में एक ही पत्थर की शिला से बनी हुई सबसे बड़ी मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर को तैयार करने में करीब 150 वर्ष लगे और लगभग 7000 मजदूरों ने लगातार इस पर काम किया।
The post जानिए, भारत में स्तिथ हज़ारों साल पुराने मंदिरों की कहानी, देखे : Photos appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jyo7FF
Comments
Post a Comment