Paytm पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने के ये हैं फायदे - Khabar NonStop
भारत सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का औपचारिक लॉन्च किया। जानकारी के लिए बता दें इस पेमेंट बैंक में खता खोलने के लिए आपको किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं जमा करना होगा। आप घर बैठे ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक में अपना खाता खोल सकते हैं।
अब मोबाइल चोरी होने या टूटने पर PAYTM देगा ये फायदा
मिलेगा 4 फ़ीसदी ब्याज
इस पेमेंट बैंक में आपको 4 फ़ीसदी ब्याज मिलेगा। लेकिन अन्य बैंक खातों की तुलना में आपको यहाँ पर कई फायदे मिलेंगे।
करें फ्री में फंड ट्रांसफर
लगभग सभी बैंक सेविंग्स अकाउंट से फंड ट्रांसफर करने पर कुछ एक्स्ट्रा चार्जेज लेते हैं। लेकिन पेटीएम से फंड ट्रांसफर करने पर आपको किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यहाँ से आप एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीएस व यूपीआई फ्री में कर सकेंगे।
RELIANCE JIO के रिचार्ज पर कैशबैक, जानें क्या है शर्त
बैलेंस का कोई चक्कर नहीं
बैंकों में आपको अपने अकाउंट को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए न्यूनतम बैलेंस रखना पड़ता है, लेकिन पेटीएम पेमेंट्स बैंक में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने का कोई झंझट नहीं रहेगा।
मिलेगा वर्चुअल डेबिट कार्ड
पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने पर आपको वर्चुअल डेबिट कार्ड भी मिलेगा। इसके साथ आपको चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट समेत तमाम अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी मिलेंगी। ई-वेरिफिकेशन के जरिये आप यहाँ पर खाता खोल सकते हैं।
सबसे सस्ता APPLE आईफोन सिर्फ PAYTM पर, कैसेः जानें
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iix09M
Comments
Post a Comment