sss

; //]]>

अब मोबाइल चोरी होने या टूटने पर Paytm देगा ये फायदा - Khabar NonStop

paytm-mall-1

नई दिल्ली। जब आपका फोन चोरी हो जाता है, उसकी स्क्रीन टूट जाती है। या आपका फोन पानी में गिर जाता है। तो आप परेशान हो जाते हैं। और सोचते हैं कि इससे कैसे निपटें। अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इस परेशानी से निपटने के लिए अब पेटीएम आपकी मदद करेगा। पेटीएम मॉल ने एलान किया है कि जो कस्टमर्स उसके प्लेटफॉर्म से स्मार्टफोन खरीदेगा उनको ही यह सुविधा मिलेगी। कस्टमर्स स्मार्टफोन के साथ डिवाइस सिक्योरिटी प्लान भी ले सकेंगे। पेटीएम ने इसका नाम मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान रखा है। इसकी बजह से कस्टमर्स फोन की सुरक्षा को लेकर  चिंतित नहीं रहेंगे।

भारत में आज लॉन्च होगा 24 एमपी सेल्फी कैमरे वाला VivoV7

1 साल के लिए मिलेगा प्रोटेक्शन प्लान

पेटीएम मॉल से स्मार्टफोन खरीदने पर ‘मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान’ मिलेगा। ये प्लान सिक्योरिटी के लिए मिलेगा। इस प्लान में कस्टमर्स को पूरे एक साल तक स्क्रीन डैमेज, लिक्विड डैमेज, चोरी या एक्सीडेंट डैमेज का लाभ मिलेगा। पेटीएम का कहना है कि कस्टमर्स के पास इस प्लान के जरिए नए स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने का आसान और किफायती तरीका है।

फ्री नहीं होगा प्लान

अगर आप सोच रहे हैं कि आपको ये प्लान फ्री में मिलेगा तो ऐसा नहीं है।  इसके लिए आपको स्मार्टफोन या मोबाइल का 5 प्रतिशत देना होगा। सभी मोबाइल फोन ब्रांड्स पर ये स्कीम उपलब्ध होगी। इनमें एप्पल, शाओमी, वीवो, ओप्पो और बाकी ब्रांड्स शामिल हैं।

क्या करना होगा

कस्टमर्स को इस प्लान का लाभ उठाने के लिए डेडिकेटेड टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। कोई भी खराबी आने पर कस्टमर के घर से ही मोबाइल को  पिक किया जाएगा। या ग्राहक को अपने पास वाले रिपेयर स्टोर पर जाना होगा। डिवाइस की मरम्मत संभव न होने पर उन्हें डिवाइस की मौजूदा कीमत के बराबर राशि का भुगतान किया जाएगा। कंपनी दावा कर रही है कि इससे स्मार्टफोन खरीदने वाले को ऑनलाइन शॉपिंग का सुविधाजनक एक्सपीरियंस मिलेगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B0R1pb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop