sss

; //]]>

भारत में Panasonic का Eluga I5 फोन लॉन्च - Khabar NonStop

resizer

ऐसा लग रहा है कि Panasonic भारत में Eluga I5 की लॉन्चिंग के साथ विस्तार देना चाह रहा है। फ्लिपकार्ट पर आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही नए स्मार्टफोन को 8,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया था, हालांकि अब ये स्मार्टफोन 6,499 रुपये में मिल रहा है। ये 27 फीसदी छूट के साथ मिल रहा है।

ये हैं इस साल के बेस्ट स्मार्टफोन, जल्द ही होंगे लांच

ये हैं फीचर्स

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में Panasonic Eluga I5 के डिजाइन की जानकारी भी साझा की गई है। इसके साथ-साथ बाकी खूबियों की जानकारी भी साझा की गई है। Panasonic Eluga I5 में 5 इंच HD 720×1280 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2GB रैम दी गई है। और ऑक्टा-कोर MediaTek MT6737 प्रोसेसर दिया गया है।

ये स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट वाला है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Panasonic Eluga I5 में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v4, FM रेडियो, A-GPS, OTG के साथ माइक्रो-USB और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इसमें 2,500mAh की बैटरी दी गई है। और इसका वजन 145.5 ग्राम है। ये व्हाइट और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iFXwGw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop