sss

; //]]>

विराट कोहली का कैच छुटने के बाद लगा हार जाएगा PAK: आमिर

 

खेल डेस्क। पाक टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है इस वर्ष आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में जब उनके फील्डरों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का कैच छोड़ दिया था तो उन्हें एक पल यकीन हो गया था कि अब विराट मैच पलट देंगे और पाकिस्तानी टीम खिताब नहीं जीत पाएगी। विराट कोहली के मुरीद माने जाने वाले आमिर गाहे बगाहे भारतीय कप्तान की तारीफ करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि विराट ऐसे खिलाड़ी हैं जो विपक्षी टीम को ज्यादा मौके नहीं देते हैं।

 

 

Image result for ICC CHAMPION TROPHY 2017 VIRAT KOHLI CATCH OUT PAK

 

लंदन में इस वर्ष हुई आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में भारत और पाकिस्तान के बीच हुये फाइनल में तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अजहर अली ने विराट का कैच टपका दिया था। हालांकि इसके बाद आमिर ने अगली ही गेंद पर विराट को आउट कर दिया। आमिर ने एक साक्षात्कार में कहा जब अजहर ने विराट का कैच छोड़ा था तब मेरा कलेजा मुंह को आ गया था। मैं सच कहूं तो लगा कि अब तो मैच हाथ से निकल गया है। वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो शतक से कम तो नहीं बनाते और कभी भी विपक्षी टीम को मौका नहीं देते हैं। आप उन्हें जितना मौका देंगे वह शतक बनायेंगे। हाल ही में न्यूजीलैंड ने विराट को उनके 15 या 20 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया था तो उन्होंने शतक ठोक डाला था।
Image result for icc champion trophy pak team

 

पाकिस्तानी गेंदबाज ने इसके बाद विराट को अगली गेंद पर आउट करने के बारे में पूछने पर कहा मुझे लगा कि विराट मेरी इनस्विंगर  के लिये तैयार होंगे क्योंकि इससे पिछली गेंद आउटस्विंगर थी। मुझे लगा कि वह इस बार इनस्विंगर के लिये तैयार होंगे। मैं इसी दिशा में गेंद करना चाहता था। आमिर ने साथ ही कहा कि अगर आप विराट को आउट कर दें तो भारत मैच से 50 फीसदी बाहर हो जाता है। वह जब तक क्रीज पर होते हैं भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद 70 से 80 फीसदी तक होती है। वह दुनिया के श्रेष्ठ खिलाडिय़ों में हैं और दबाव में तो उनका प्रदर्शन और भी कमाल का होता है।

The post विराट कोहली का कैच छुटने के बाद लगा हार जाएगा PAK: आमिर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z9TFbT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop