sss

; //]]>

Oppo ने iPhone X जैसा दिखने वाला फोन किया लॉन्च - Khabar NonStop

Oppo R11

चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo ने F5 भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो दिखने में iPhone X जैसा ही लगता है। दरअसल कंपनी काफी पहले ही Oppo R11 लॉन्च किया था। और अब ये इसका ही अगला वर्जन है। कंपनी ने इस बार दो स्मार्टफोन Oppo R11s और R11s Plus लॉन्च किए हैं।

Oppo F5 भारत में हुआ लॉन्च: जानें फीचर्स

ये हैं फीचर्स

इन दोनों स्मार्टफोन में क्रमशः 6 इंच और 6.43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे भी दिए गए हैं। जिनमें से एक कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए भी इसमें फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी दिया गया है। और कंपनी ने दावा किया है कि इससे बेहतर सेल्फी क्लिक की जा सकती है।

इस स्मार्टफोन की खासियत इसका कैमरा ही है और कंपनी का दावा है कि इसके दोनों रियर कैमरे F/1.7 अर्चर वाले हैं। कंपनी का कहना है कि इससे कम रौशनी में भी यह बेहतरीन तस्वीरें क्लिक कर सकता हैं। अगर फीचर्स की बात करें तो इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में थोडे-बहुत एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं। डिस्प्ले साइज, बैटरी और मेमोरी में ही फर्क है। R11s में 6.01 की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है और Oppo R11s Plus में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। दोनों स्मार्टफोन्स में ही 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xU93Z0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop